आयुर्वेद में गाय के घी को अमृत माना गया है। दो बूंद देसी गाय का घी नाक में सुबह-शाम डालने से माइग्रेन व नजले की तकलीफ में आराम मिलता है।
1- सिरदर्द होने पर गाय के घी की मालिश पैरों के तलवों पर करें। हाथ-पैर में जलन व अनिद्रा की समस्या हो तो भी घी की तलवों पर मालिश करें।
2- फफोलों पर देसी घी लगाने से आराम मिलता है। नाक में घी डालने से खुश्की दूर होती है और दिमाग तरोताजा रहता है।
3- इस घी की छाती पर मालिश करने से बच्चों को जुकाम में लाभ होताहै और कफ बाहर निकलता है।
4- अगर ज्यादा कमजोरी लगे तो एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और मिश्री मिलाकर पिएं। गाय के घी का नियमित प्रयोग करने से एसिडिटी व कब्ज की शिकायत कम हो जाती है। इस घी के प्रयोग से मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं।
5- गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता जिससे मोटापा बढऩे की समस्या नहीं रहती।
वैद्य भानुप्रकाश शर्मा
गाय के घी के ये हैं आश्चर्यजनक फायदे!

Advertisements